कबाड़खाने में पड़ी हैं ऐतिहासिक तोपें, कहीं सेंगोल की तरह इनका भी कोई इतिहास तो नहीं?
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कबाड़खाने में पड़ी हैं ऐतिहासिक तोपें, कहीं सेंगोल की तरह इनका भी कोई इतिहास तो नहीं?

प्रयागराजः प्रयागराज को जानने के लिए अभी इतिहास के कई पन्नों को पलटने की आवश्यकता है। सेंगोल की तरह अभी कई ऐतिहासिक गौरव हमारे यहां दफन हैं, जिनकी जानकारी लोगों को नहीं है। यह दुर्भाग्य हमारे ही बीच के कुछ जिम्मेदार लोगों की वजह से है।

जिस तरह से सोने की ऐतिहासिक छड़ी सेंगोल आजादी के बाद से इलाहाबाद संग्रहालय में उपेक्षा के साथ एक कोने में पड़ी थी और उसे नई ससंद में शीर्ष पर स्थान मिला। देश-दुनिया उसके इतिहास को लेकर रोमांचित हुई, स्वर्णिम परंपरा की पुरानी यादें फिर से ताजा हो उठीं। ठीक उसी तरह से इलाहाबाद संग्रहालय में आठ तोपें भी कबाड़खाने में पड़ी हैं, उनका इतिहास बताने वाला कोई नहीं है, अब उसे नई रोशनी प्रदान करने की आवश्यकता है। इन तोपों ने कभी दुश्मनों के ऊपर गोले बरसाए होंगे और अब ये एक कोने में पड़ी हैं। संग्रहालय से इन तोपों के सभी रिकार्ड गायब हैं। जी हां, संग्रहालय में एक-दो नहीं बल्कि आठ तोंपें गांधी स्मृति वाहन कक्ष के पिछले हिस्से में कबाड़ का हिस्सा हो चुकी हैं।

प्रयागराज में इन तोपों की मौजूदगी जाहिर करती है कि इसी धरा पर विभिन्न कालखंड में हुए युद्धों में इनका इस्तेमाल हुआ होगा। तोपों की बनावट, उनके गोलों के आकार और नाल से स्पष्ट है कि इनसे दागे गोलों की आकाशीय बिजली जैसी गर्जना हुई होगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies