मेजा: उद्योग व्यापार मण्डल ने बैठक कर ज्वेलर्स व्यापारी मामले की किया घोर निदा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मेजा: उद्योग व्यापार मण्डल ने बैठक कर ज्वेलर्स व्यापारी मामले की किया घोर निदा


 खुलासा नही हुआ तो पुलिस कमिश्नर का करेंगे घेराव: पप्पू उपाध्याय 


मेजा प्रयागराज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला अध्यक्ष विष्णु प्रकाश ऊर्फ पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में मेजारोड व्यापार मण्डल कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमे बीते 7अगस्त को थरवई हेतापट्टी मे हुई ज्वेलर्स व्यापारी अशोक केशरवानी के यहां बदमाशो द्वारा की गई लूट पाट मारपीट तथा चौकीदार की हत्या मामले मे पुलिस प्रशासन द्वारा बरती जा रही घोर लापरवाही की निदा करते हुऐ जल्द खुलासा करने की माग की गई ।बैठक में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि पुलिस प्रशासन गंभीरता पूर्वक सम्पूर्ण प्रकरण की जांच कर मामले का अति शीघ्र खुलसा करे तथा पुलिस कर्मियों को दण्डित करने के साथ साथ जघन्य अपराध मे शामिल बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेजें उन्होंने आगे कहा कि यदि उक्त घटना का जल्द से जल्द खुलासा नहीं किया गया तो उद्योग व्यापार मण्डल पुलिस कमिश्नर प्रयागराज का घेराव करेगा।इस मौके पर ओपी पाण्डे, सागर गुप्ता, आशा राम विश्वकर्मा, राजू केशरवानी ,रोहित तिवारी मुन्ना पांडेय तथा राजा अग्रवाल के अलावा कई अन्य लोग समस्त रुप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies