15 अप्रैल को डॉ० भीम राव आंबेडकर जी की जयंती समारोह का हुआ आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

15 अप्रैल को डॉ० भीम राव आंबेडकर जी की जयंती समारोह का हुआ आयोजन


बोधिसत्व, विश्व रत्न,संविधान निर्माता बाबा साहब के विचारों पर चलकर ही समता मूलक समाज की स्थापना संभव है: श्रीमति पुष्पा राज



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) विधानसभा सिकंदरपुर अंतर्गत ग्राम सभा चंदायर में डॉ०भीम राव आंबेडकर युवक सेवा समिति द्वारा दिनांक 15 अप्रैल दिन बुधवार को बाबा साहब के विचारों को रखा गया। जिसमें अतिथियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि "बाबा साहब ने हमें संविधान में जो अधिकार दिए हैं उसे शत प्रतिशत लागू कराने के लिए हमें संगठित व शिक्षित होकर संघर्ष करना होगा। बाबा साहब दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के मसीहा थे। उन्होंने संविधान का निर्माण कर हमें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। आज जरूरत है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समता मूलक समाज का सृजन करें"। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर जी के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पहार समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तदोपरांत समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पहार व अंगवस्त्र दे कर अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वक्ताओं ने कहा कि "दलितों,पिछड़ों और महिलाओं को पूर्ण रूप से शिक्षित होना होगा,शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा"अतिथियों में (बीएसपी) पूर्व जिलाअध्यक्ष ओम प्रकाश भारती, असिस्टेंट प्रोफेशर (राजनीति) डॉक्टर विशाल कुमार, अस्टिटेंट प्रोफेसर (दादर आश्रम पीजी कॉलेज) अमितचन्द सिसोदकर,(विश्व बौद्ध महासंघ,केंद्रीय बोर्ड सदस्य) अभिनेश चन्द्र बौद्ध,अशोक कुमार,महिला जिलाध्यक्ष (बौद्ध महासंघ) श्रीमति पुष्पा राज,जिला पंचायत सदस्य गुड्डू मालिक,(पूर्व सदस्य,जिला पंचायत)भागवत दास प्रेमी,कमलेश कुमार,ग्राम बालूपुर प्रधान प्रतिनिधि चंदन शाह,पूर्व प्रधान जंग बहादुर चौधरी,निपनिया ग्राम प्रधान रामप्रवेश यादव, डॉक्टर शेषनाथ यादव, (बीएसपी) जिला कोषाध्यक्ष प्रभाचंद बौद्ध, विधानसभा सिकंदरपुर (बसपा) महासचिव मंजीत यादव के साथ ही हजारों महिला/ पुरुष व बच्चें मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमति ऊषा देवी व मंच संचालन धर्मपाल भारती द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies