सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

 


मिर्जापुर, ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का उसके घर से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को दुर्जनीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवाहिता ने गत 14 जून को ड्रमंडगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक व उसके साथियों ने घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की और उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद फोटो वायरल किया था। तहरीर में सामान लूट कर ले जाने का आरोप भी लगाया गया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म, लूट और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर हलिया थाना क्षेत्र निवासी अनुराग वर्मा को रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्जनीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies