मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दलहाट थाना क्षेत्र के श्रुतिहार गांव में बिना अनुमति के 13 मंजिला गगनचुंबी इमारत पूरे जनपद में कौतूहल का विषय बनी हुई है। लेकिन आलम यह है कि इसकी भनक प्रशासन तक को नहीं लगी। जिससे यहां पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हैं। चार वर्ष पूर्व परिवार न्यायालय मिर्जापुर के आदेश पर भवन को कुर्क कर सील कर दिया गया हैं। तभी से भवन स्वामी डॉ. सियाराम पटेल पास के जनपद सोनभद्र में निवास कर रहा है। क्षेत्र के श्रुतिहार गांव निवासी डॉ. सियाराम पटेल जो पेशे से प्राइवेट आंख के चिकित्सक बताए जाते हैं। गांव के बंजर भूमि को पाटकर लगभग एक हजार वर्ग फीट में 14 मंजिला गगनचुम्बी इमारत का निर्माण कराया है। ग्रामीणों का कहना हैं कि चार शादी कर चुके डॉ. को लंबी चौड़ी बड़ी मकान बनाने का शौक था। लेकिन मकान निर्माण करते समय नियमों को ताक पर रखकर बिना परमिशन और पिलर के गगन चुंबी इमारत बना दिया।जिससे आस- पास के लोग चक्रवाती तूफान, तेज आंधी के समय दीवारों में पड़ी दरारों से मकान गिरने के भय से आशंकित रहते हैं।
.jpg)