सहारनपुर: पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर द्वारा जनपद के समस्त बैंको के मुख्य शाखा प्रबन्धको/प्रबन्धको के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार मे गोष्ठी की गई। गोष्ठी मे शासन की मंशा के अनुरूप मुख्यालय द्वारा संचालित योजनाओ आपरेशन दृष्टि व सेफ सिटी परियोजना के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई । साथ ही बैंको की सुरक्षा एवं अन्य विषयो के सम्बन्ध मे सुझाव लिये गये एवं बैंकों में सुरक्षा गार्ड, एटीएम मे लगे सीसीटीवी कैमरे आदि सुरक्षा सम्बन्धी विषयो के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
