प्रयागराज में बड़ा हादसा : गंगा में नहाते समय आरएएफ सिपाही समेत चार लोग डूबे, तीन के शव बरामद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में बड़ा हादसा : गंगा में नहाते समय आरएएफ सिपाही समेत चार लोग डूबे, तीन के शव बरामद

 


फाफामऊ गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करते समय आरएएफ सिपाही और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा में समा गए। घंटे भर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फौजी समेत तीन शवों को बरामद कर लिया, जबकि एक की खोजबीन जारी रही। चार लोगों के डूबने की घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मची रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। बिहार में लखीसराय के मूल निवासी आरएएफ 101 बटालियन में तैनात सिपाही उमेश यादव शांतिपुरम फाफामऊ में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे विवेक राज (11), पुत्री दीपशिखा (8) और पड़ोस के अभिनव सिंह (8) पुत्र अभय सिंह के साथ फाफामऊ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से चारों लोग डूबने लगे। जब तक लोग समझ पाते वह पानी में लापता हो गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सिपाही उमेश, उनके बेटे विवेक राज और अभिनव का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन दीपशिखा का पता नहीं चला। 


अभिनव के पिता भी हैं आरएएफ में सिपाही
गंगा में डूबने वाले अभिनव के पिता अभय सिंह भी आरएएफ में सिपाही हैं। उनका ट्रांसफर हो चुका है। कुछ दिनों बाद उनको नई जगह पर ज्वॉइन करना था। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies