Prayagraj जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

Prayagraj जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लम्बित प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के सत्यापन कार्य को शीघ्रता से कराये जाने के लिए कहा है। बैठक में लम्बित भुगतानों एवं उनकी क्वैरीज, डिइम्पैनल्ड अस्पतालों को इम्पैनल्ड करने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गयी। जिलाधिकरी ने आयुष्मान भारत के लाभार्थिंयों के इलाज एवं उनके देय भुगतानों को तुरंत दिलाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आशु पाण्डे, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के नोडल डा0 राजेश सिंह, डीआईयू यूनिट आयुष्मान भारत सहित जिले के सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों एवं स्टेट से आईआईएसए से आये प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies