सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं नवयुवकों के विकास एवं प्रगति के लिए कृतसंकल्प एवं समर्पित-मा0 प्रभारी मंत्री
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं नवयुवकों के विकास एवं प्रगति के लिए कृतसंकल्प एवं समर्पित-मा0 प्रभारी मंत्री

सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं नवयुवकों के विकास एवं प्रगति के लिए कृतसंकल्प एवं समर्पित-मा0 प्रभारी मंत्री

मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमांमि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग)/प्रभारी मंत्री प्रयागराज श्री स्वतंत्र देव सिंह गुरूवार को सधनगंज, सोरांव में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो चला है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के सिद्धांत पर संचालित योजनाओं से बिना भेदभाव के सभी पात्र लोगो को लाभान्वित करा रही है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की इच्छा के अनुरूप ऐसे सभी लोगो को जिनके पास अपना घर नहीं है तथा वे पात्रता की श्रेणी में आते है, उन्हें आवास मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं नवयुवकों के विकास एवं प्रगति के लिए कृतसंकल्प एवं समर्पित है। केन्द्र व राज्य सरकार की हर योजनाओं में सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है, जिससे उनका विकास हो और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके तथा समाज में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सके। आज गरीबों को पक्का मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन सहित वे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है और वे देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है। छोटे किसानों की समस्याओं को समझते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि योजना शुरू की, जिससे किसान खेतों के लिए बीज, दवाई व खेती के लिए अन्य जरूरी वस्तुओं का क्रय कर रहे है।
इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा। मा0 सांसद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार विभिन्न सरकारी योजनाओं से पात्र लोगो को बिना किसी भेदभाव के लाभान्वित करा रही है। इस अवसर पर अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा भी सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में उपस्थित जनसमुदाय को विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मा0 विधायक श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चैधरी, निर्मला पासवान, पूर्व विधायक दीपक पटेल सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies