10 मीटर एयर पिस्टल में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने जीता गोल्ड मेडल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

10 मीटर एयर पिस्टल में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने जीता गोल्ड मेडल



लखनऊ: 30 मई, 2023


कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में मंगलवार को हुए ’खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, उत्तर प्रदेश 2022’ के स्कीट शूटिंग में महिला वर्ग और पुरुष वर्ग में गोल्ड और सिल्वर मेडल एक ही यूनिवर्सिटी के खिलाडिय़ों को मिला। आज के विजयी खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश के खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गिरीश चंद्र यादव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

स्कीट पुरुष वर्ग में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के अर्जुन ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता तो सिल्वर मेडल इसी यूनिवर्सिटी के गुरुनिहाल गरचा ने अपनी झोली में डाला। तीसरे स्थान पर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के भवतेग गिल रहे। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। स्कीट शूटिंग महिला वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी की परिनाज धालीवाल ने गोल्ड मेडल जीता तो दूसरे नम्बर पर इसी यूनिवर्सिटी की तलवीन गिल रही। तलवीन ने सिल्वर मेडल जीता। यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान को कार्तिकी शक्तावत तीसरे स्थान पर रही और उन्हें कांस्य पदक मिला।

वहीं दूसरी ओर 10 मीटर एयर पिस्टल में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास की अल्लारसी एस. ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 238.9 पॉइंट हासिल किया, जबकि माँ शाकम्बरी यूनिवर्सिटी की भूमिका तोमर ने 237 पॉइंट हासिल कर दूसरे नम्बर पर रही। उन्हें सिल्वर मेडल मिला। जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी की मनु भाकेर ने 217.1 पॉइंट लेकर कांस्य पदक जीता।

10 मीटर एयर पिस्टल समूह में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी की देवांशी धामा, खुशी तोमर और देवांशी को गोल्ड मेडल मिला। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की भारती सिंह, साक्षी और शिखा नरवाल को सिल्वर मेडल मिला। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के पोषिका, बुलबुल सागर और हिमांशी कश्यप को कांस्य पदक मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies