कृषि मंत्री ने की पीएम किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण अभियान की समीक्षा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कृषि मंत्री ने की पीएम किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण अभियान की समीक्षा



लखनऊ: 30 मई, 2023


प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने आज अपने कार्यालय कक्ष में पीएम किसान सम्मान निधि वृहद संतृप्तीकरण अभियान की समीक्षा की। अब तक 32865 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाये गये जहां 773382 किसान आये जिसमें 307760 किसानों का मौके पर ही अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा समाधान कर दिया गया। इसमें 75205 किसानों की ई-केवाईसी, 51203 किसानों का भूलेख अंकन, 80435 किसानों का आधार सीडिंग, 38289 किसानों के अन्य समस्याओं का समाधान 44484 किसानों का ओपन सोर्स से पंजीकरण का निराकरण किया गया है।

श्री शाही ने इस अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाये जाने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को भी विभिन्न जनपदों के शिविर में जाने, किसान भाइयों के भागीदारी के लिए प्रचार प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 31 मई, 2023 को देवरिया जनपद के चार ब्लाकों के अलग-अलग गॉवों में स्वयं उनके द्वारा किसानों को जागरूक किया जायेगा। इसमें शामिल हैं पथरदेवा ब्लाक के न्यूनियापट्टी, तरकुलवा के सिसवा गॉव, देसही देवरिया के धनौती तथा बैतालपुर ब्लाक का बलियावां गॉव। 01 जून को उनके द्वारा लखनऊ के अलग-अलग ब्लाकों में भी दौरा किया जायेगा। उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि पीएम किसान की 14वीं किश्त मिल सके इसलिए आप शिविर में जाकर अपनी केवाईसी आधार कार्ड और बैंक खाते तथा भू-अभिलेख का सत्यापन अवश्य करा लें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे सप्ताह में कम से कम दो दिन गॉवों में भ्रमण कर किसानों से ई-केवाईसी करवायें।

कृषि मंत्री ने स्थानीय सांसदों, विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि वे किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक करंे तथा उन्हें यथासंभव सहायता प्रदान करें, जिससे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ समय से मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies