Prayagraj: चौक घंटाघर स्थित संजय मार्केट में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुुंच गई हैं। आग को बुझाने का प्रयस किया जा रहा है। आग से लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।