थाना गोसाईगंज पुलिस ने हत्या के दो अरोपित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

थाना गोसाईगंज पुलिस ने हत्या के दो अरोपित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के पर्वेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एंव सक्रिय/संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 063/2023 धारा 302,323,504,120बी,34 भा0द0वि0 थाना गोसाईंगंज जनपद अयोध्या से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त 1.बेलाल अहमद उर्फ असलम पुत्र बागली उर्फ अशरफ 2. हैदर अली पुत्र स्व0 आशिक अली निवासीगण ग्राम महावत का पूरा,दहलवा पोस्ट अमसिन थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या के मय दो अदद आलाकत्तल (डण्डा) के साथ बन्दनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। मुकदमा उपरोक्त में अन्य नामित अभियुक्तगण की तलाश जारी है । 
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का नाम-
1. बेलाल अहमद उर्फ असलम पुत्र बागली उर्फ अशरफ निवासी महावत का पूरा दहलवा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या । 
2. हैदर अली पुत्र स्व0 आशिक अली निवासी महावत का पूरा दहलवा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या । 
बरामदगी का विवरण-
 02 अदद आलाकत्ल (डण्डा)  
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण*
1. प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या । 
2. उ0नि0 श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या । 
3. उ0नि0 श्री जवाहर पाल थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
4. का0 निहाल सिंह थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
5. कां0 सत्यम् मिश्रा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
6. म0कां0 नीतू प्रजापति थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies