मेजा रोड प्रयागराज(अतुल तिवारी): मेजा के टुडिहार (कपुरी का पूरा) मे घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के टुडिहार (कपुरी का पूरा) गांव निवासी खलील अली (50) पुत्र स्व वंदे अली का घर के पास रास्ते के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। जिससे हड़कंप मच गया। परिजनों की सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी हुई है। परिजन व पुलिस के अनुसार खलील रात लघुशंका के लिए उठा और संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। फिलहाल शव को पुलिस कब्जे में लेकर लिखापढ़ी कर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। उसकी मौत से परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।