दीवार गिरने से बहन की मौत, भाई घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दीवार गिरने से बहन की मौत, भाई घायल

मिर्जापुर: सोमवार की शाम छत पर खेलते समय दीवार गिर जाने से भाई-बहन उसकी चपेट में आ गए। दोनों को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां बहन की मौत हो गई। घायल भाई का इलाज चल रहा है। मौत पर परिजन बिलखते रहे। क्षेत्र निवासी संतोष बिंद बढ़ई का कार्य करता है। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। तीनों बच्चे कजरहवा पोखरा स्थित एक विद्यालय में पढ़ते हैं। बड़ा पुत्र दिनेश्वर उर्फ मोनू (10) है। उसके बाद पुत्री श्रद्धा बिंद (8) और सुमित (6) है। श्रद्धा कक्षा दो की छात्रा थी। श्रद्धा अपने छोटे भाई सुमित के साथ छत पर खेल रही थी। छत पर एक पुरानी दीवार है। खेलते समय दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में दोनों भाई-बहन आ गए। दीवार गिरने की आवाज और बच्चों की चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि दीवार गिरने से चपेट में आकर बालिका की मौत हो गई। परिजनों के कहने पर पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, बालिका की मौत से क्षेत्र में मातम रहा। लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मौत पर परिजन बिलखते रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies