राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस जनों ने गांधी पार्क में किया सत्याग्रह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस जनों ने गांधी पार्क में किया सत्याग्रह


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
 कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस जनों ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में सत्याग्रह किया.
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य सदस्यता समाप्त किए जाना इस बात का संकेत है कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र गंभीर संकट में है. राहुल गांधी द्वारा विभिन्न मंचों से मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठाना भारत के प्रधानमंत्री को नागवार गुजर रहा है.
प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कहा देश के प्रधानमंत्री अपने मित्र अडानी को बचाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे.
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा मोदी सरकार संसद में अडानी के विषय में उठाए गए सवालों के जवाब देने से बचने का प्रयास करती है.
पीसीसी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा आनन-फानन में राहुल जी की सदस्यता रद्द करना यह दर्शाता है सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित है न्यायालय द्वारा 30 दिन का समय अपील के लिए दिया गया जिसका भी इंतजार नहीं किया गया.
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा भारतवर्ष में लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की अभूतपूर्व सफलता और कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार देश की संपत्ति से खिलवाड़ करने वाले अडानी ग्रुप पर हमले से मोदी सरकार बौखला गई है. देश के एकमात्र विपक्षी नेता राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार तरह-तरह के कुटिल उपायों का सहारा ले रही है.
पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा तथा अनिल सिंह ने कहा अदानी _अंबानी को बचाने के लिए राहुल गांधी पर साजिश के तहत मुकदमा लिखवाया गया. आने वाले चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी.
सत्याग्रह में प्रमुख रूप सेबृजेश रावत ,रामनरेश मौर्य, अशोक कुमार राय ,प्रमिला राजपूत, उमेश उपाध्याय, अनिल तिवारी, राम सागर रावत ,चंचल सोनकर ,अशोक कनौजिया, राम अवध, प्रेम पांडे, रोहित यादव ,राम सागर रावत, अब्दुल हकीम ,जमील ,अमरीश पांडे, प्रेमचंद मेहता, अशोक सिंह, विजय पांडे , अमरीश कौशल, प्रदीप निषाद, शिव बहादुर दुबे ,रामचरित्र मोरिया ,अनंतराम सिंह, रामचरित्र वर्मा,राम बहादुर सिंह ,यशवीर सिंह , प्रमोद शुक्ला, भीम शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, रामनाथ शर्मा, आरिफ ,शिवम पांडे, जगजीवन यादव जमील अहमद, मोहम्मद आरिफ, विजय भान यादव ,रोहित यादव, सरजू प्रसाद वर्मा ,अशफाक उल्ला , धर्मेंद्र सिंह पास्टर आदि उपस्थित रहे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies