बरेली जेल से अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज ले जा सकती है पुलिस, चल रही तैयारी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बरेली जेल से अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज ले जा सकती है पुलिस, चल रही तैयारी

प्रयागराज: बरेली जेल में बंद अशरफ प्रयागराज के उमेश पाल अपहरण कांड में भी मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि इसी मामले में 28 मार्च को सजा सुनाई जा सकती है।  बरेली जिला जेल (सेंट्रल जेल-2) में बंद अशरफ को प्रयागराज पुलिस ले जा सकती है। बता दें कि माफिया अतीक अहमद का भाई खालिद असीम उर्फ अशरफ करीब ढाई साल से बरेली जेल में बंद है। राजूपाल हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ मुख्य आरोपी हैं। प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के बाद गवाह उमेश पाल का अपहरण कर लिया गया था। उमेशपाल ने इस मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में 28 मार्च को सजा सुनाई जा सकती है। इसलिए अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को भी पुलिस बरेली जेल से प्रयागराज ले जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक सजा के एलान के समय वह अतीक अहमद के साथ कटघरे में मौजूद रहेगा। बरेली जेल में चल रही तैयारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अशरफ को जेल से ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। उधर, उसके भाई अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से लाया जाएगा। यूपी पुलिस की एक टीम शनिवार को साबरमती जेल पहुंची। अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा। अतीक को लाने के लिए 40 सदस्यीय पुलिस टीम को भेजा गया है। 
उमेश पाल हत्याकांड में भी नामजद है अशरफ 
प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेशपाल की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के मामले में पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद, उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, पुत्र असद, अली, उमर, शूटर, गुलाम, साबिर, मुस्लिम गुड्डू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस हत्याकांड के तार भी बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies