बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के शिवालिक छात्रावास में बीकाम और वीवोक के छात्रों में बुधवार की देर रात मारपीट मामले में घायल छात्र के परिजनों की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने आठ छात्रों पर बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। वहीं बवाल करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विश्व विद्यालय प्रशासन की ओर से मुख्य कैंपस में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। राजीव गांधी दक्किणी परिसर में बीकाम और बीवोक (बैचलर आफ वोकेशनल कोर्स) को छात्रों में बुधवार की रात को शिवालिक छात्रावास में विवाद हो गया। शिवालिक छात्रावास में बीकाम प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र और विवोक तृतीय वर्ष के छात्र रहते है। ध्याचल हास्टल में वीवोक प्रथम, द्वितीय और बीकाम के तृतीय वर्ष के छात्र रहते है। शिवालिक छात्रावास में बुधवार की देर रात को शिवालिक छात्रावास में गाली-गलौज किए जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद विंध्याचल से बीकाम के सिनीयर छात्र आ गए। दोनों छात्र गुटो में मारपीट होने लगी। ईट-पत्थर चलने लगा। हास्टल के गमले और शीशे टूट गए। मारपीट में कई छात्रों को चोट लगी। इसमें बीकाम द्वितीय वर्ष का छात्र पवन सिंह चौहान ( 20) सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। मुख्य आरक्षाअधिकारी मनोज कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने बीकाम और बीवोक के 40-40 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मारपीट, बलवा और संपत्ति को नुुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया था। बीएचयू में भर्ती घायल छात्र की हालत में सुधार आया है। छात्र पवन के पिता दिवाकर सिंह ने शुक्रवार केे देहात कोवताली में आठ छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि बीकाम और बीवोक के छात्र गुटों में मारपीट में घायल छात्र के पिता की तहरीर पर आठ नामजद छात्रों पर बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।