चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेचरी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात तेज गति से जा रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ ले गयी। जहां चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। लालगंज इलाके से रविवार की रात एक बोलेरो में सवार होकर छह लाग मानसिक रूप से परेशान क महिला को सासाराम बिहार नवरात्रि में चल रहे पूजा पाठ के दौरान किसी बाबा के पास लेकर जा रहे थे। गाड़ी चुनार थाना क्षेत्र के चचेरी मोड़ के पास पहुंची तो तेज गति से जा रहे ट्रक ने बोलेरो को साइड से टक्कर मार दिया। जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने हादसे में घायल बोलेरो में सवार शीला देवी (24) पत्नी दिनेश कुमार निवासी लालगंज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मनोज शर्मा (24), वंदना (23) व त्रिभुवन पटेल (25) का उपचार किया गया। मौत की सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन चुनार पहुंचे। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग गांव की एक महिला को सासाराम बिहार किसी तांत्रिक को दिखाने के लिए लेकर जा रहे थे। ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।