आयुक्त प्रयागराज मण्डल तथा निदेशक इलाहाबाद संग्रहालय श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिनांक 04 तथा 05 अप्रैल 2026 को क्रमशः कला एवं फोटोग्राफी संग्रहालय (मैप/ MAP) , बंगलुरु, बिहार तथा पटना संग्रहालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह तथा मैप म्यूजियम के संस्थापक श्री अभिषेक पोद्दार से भेंटवार्ता की । मण्डलायुक्त द्वारा उपरोक्त विकसित कला संग्रहालयों की यात्रा का उद्देश्य क्यूरेशन और प्रौद्योगिकी के वैश्विक मानकों को अपनाकर सांस्कृतिक आदान-प्रदान के द्वारा अपनी समृद्ध विरासत को संरक्षित रखते हुए संग्रहालय को किस प्रकार विश्वस्तरीय बनाया जा सकता है के विषय में जानकारी प्राप्त करना था। उनके साथ इस यात्रा में इलाहाबाद संग्रहालय से डॉ सन्जू मिश्रा, सहायक संग्रहाध्यक्ष तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री सुनील कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
डॉ संजू मिश्रा
सह मीडिया प्रभारी
इलाहाबाद संग्रहालय
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार
