अखिल भारतीय सम्मान समारोह 2023 का हुआ भव्य आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अखिल भारतीय सम्मान समारोह 2023 का हुआ भव्य आयोजन


लखनऊ , 26 मार्च 2023 

 राजधानी लखनऊ के एक निजी होटल में सामाजिक संस्था ‘पारदर्शिता, जबाबदेही और मानवाधिकार क्रांति के लिए एक पहल’ ( तहरीर ) के बैनर तले संस्था के ‘5वें स्थापना दिवस’ एवं ‘अखिल भारतीय सम्मान समारोह 2023’ का आयोजन किया गया जिसमें शिरकत करते हुए केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश पवन सिंह चौहान, पूर्व सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश एवं जमीनी जननेता अरविन्द कुमार त्रिपाठी ( गुड्डू त्रिपाठी ), पूर्व न्यायाधीश एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय चन्द्र भूषण पाण्डेय, बीजेपी यूपी के आरटीआई सेल की पूर्व प्रदेश उप प्रभारी उर्वशी शर्मा, पूर्व पार्षद सौरभ सिंह मोनू, और महताब आलम ने विधि,विज्ञान,प्रौधौगिकी ,समाजसेवा प्रबंध, ,पत्रकारिता,जनसंपर्क माध्यम,प्रशासन,आरटीआई,राजनीति,साहित्य,संस्कृति,कला आदि के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक कार्य द्वारा नवीन भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया.

 सिद्धार्थनगर निवासी अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट देवेश मणि त्रिपाठी के पुत्र की विगत दिनों एक दुर्घटना मेंअसमय स्वर्गवासी हो गए थे. युवा हो रहे उज्जवल समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. इसके अतिरिक्त संस्था से जुड़े पत्रकार कैलाश नाथ सैनी की माता का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया था.कार्यक्रम के आरम्भ में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और सभी आगंतुकों द्वारा खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखा गया.
कार्यक्रम में नशा विरोधी कप-रिंग्स को भी लांच किया गया.कार्यक्रम में आये अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और सभी को सफलता का आशीर्वाद दिया.
  सबसे पहले वरिष्ठ नागरिक सियाराम सैनी का सम्मान किया गया जिसके पश्चात भारत गर्व सम्मान 2023 के तहत उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं,डॉक्टर्स,महिलाओं,राजधानी से बाहर से आये विशिष्टजनों,पत्रकार संगठनोंउत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त एसोसिएशन, पत्रकार संगठन 'आईना' ( AAINA ),पत्रकार संगठन 'प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ' ( PMWJA ),लखनऊ के पत्रकारों,समाजसेवियों आदि का सम्मान किया गया.

कार्यक्रम में चन्द्र भूषण पाण्डेय ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और कवि,लेखक और समाजसेवी ज्ञानेश पाण्डेय ने मंच सञ्चालन किया. इस अवसर पर ज्ञानेश पाण्डेय ने कौशल किशोर पर रचित अपने ह्रदय के उद्गारों को केन्द्रीय मंत्री को भेंट किया.
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies