प्रयागराज में रिफाइनरी के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजा जाएगा प्रस्ताव, चिन्हित कर ली गई है भूमि
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में रिफाइनरी के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजा जाएगा प्रस्ताव, चिन्हित कर ली गई है भूमि

 सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।

प्रयागराज: डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रयागराज से बनारस के बीच कांवर पथ की संभावना तलाशी जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि कांवर पथ काशी विश्वनाथ मंदिर तक बने। उन्होंने कहा कि फूलपुर नगर पंचायत को नगर पालिका और बरौत, सोरांव, करछना और मांडा खास को नगर पंचायत बनाने पर विचार किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज में रिफाइनरी की स्थापना कराई जाएगी। इसके लिए 200 एकड़ भूमि का चयन कर लिया गया है। रिफाइनरी की स्थापना शंकरगढ़ में कराने की तैयारी चल रही है। शीघ्र ही इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार कराकर पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजा जाएगा। डिप्टी सीएम शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। 

इसके साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिले इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। एयरपोर्ट के विस्तार का भी प्रस्ताव है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रयागराज से बनारस के बीच कांवर पथ की संभावना तलाशी जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि कांवर पथ काशी विश्वनाथ मंदिर तक बने। उन्होंने कहा कि फूलपुर नगर पंचायत को नगर पालिका और बरौत, सोरांव, करछना और मांडा खास को नगर पंचायत बनाने पर विचार किया जा रहा है। हर घर नल योजना के तहत कार्यदायी संस्थाओं को गड्ढा खोदने के बाद उसकी मरम्मत भी एक माह के भीतर करनी होगी. गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies