जब मै आपके बीच आता हूँ आपका उत्साह देखता हूँ उन्नीस सौ उन्यासी का दिन याद आ जाता है-केशव प्रसाद मौर्य
मांडा रोड़ मे डिप्टी सीएम केशव मौर्य का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत अभिन्दन
स्व.कन्हैयालाल प्रजापति व स्व. राजेन्द्र प्रसाद पांडेय के आवास पहुंच डिप्टी सीएम ने श्रष्दाजंलि अर्पित की
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार की शाम मांडा रोड़ पहुचने पर जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती व स्थानीय कार्यकर्ताओ एव़ं क्षेत्रिय जनो ने बडी़ माला पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया।
डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने कहा आपके स्वागत से अभिभूत हूं। जब मै आपके बीच आता हूँ आपका उत्साह देखता हूँ 1979,80,81,82 का दिन याद आ जाता है। आज दो वरिष्ठ नेताओ के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आया हूं।इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व.कंहैयालाल के आवास पहुचं कर श्रष्दाजंलि अर्पित कर परिजन जय शंकर प्रजापति,महेन्द्र प्रजापति आदि को सात्वना देकर कहा भाजपा मे स्व. कन्हैयालाल के योगदान को कभी कार्यकर्ता और जनता नही भूलेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य विश्वहिन्दू परिषद के पूर्व पदाधिकारी रहे स्व. राजेन्द्र प्रसाद पांडेय के उरूवा मेजा रोड़ आवास पर पहुचं कर श्रष्दाजंलि अर्पित किया। स्वागत एवं श्रष्दाजंलि मे वरिष्ठ भाजपा नेता विभूति नारायण सिंह, शिवदत्त पटेल, अशोक सिंह,जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य,जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय,जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण सिंह,सविता मिश्रा,राजू शुक्ला,मांडवी शरण द्धिवेदी,श्याम मिश्रा,जगत नारायण श्रीवास्तव,अमरेश तिवारी,रविशंकर दुबे,लीलावती गुप्ता,राम सुख कुशवाहा,श्रीकृष्ण तिवारी आदि के साथ भारी संख्या मे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
