मतदाता सूची पुनरीक्षण: पंजीकरण से छूटे व नए युवाओं के नाम जोड़ने के लिए प्रयागराज में चलेगा विशेष अभियान, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मतदाता सूची पुनरीक्षण: पंजीकरण से छूटे व नए युवाओं के नाम जोड़ने के लिए प्रयागराज में चलेगा विशेष अभियान, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

 


प्रयागराज। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बन रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रयागराज प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा। शुक्रवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

 बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक अथवा प्रथम बार युवा मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि नए एवं छूटे हुए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए तथा इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आवेदकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित तथा रिटर्निंग ऑफिसर (इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक) द्वारा अंतिम रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की सूची की प्रतियां उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उपमा पांडेय सहित निर्वाचन विभाग एवं जिला प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।   


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies