भाई ने चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भाई ने चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

 


मिर्जापुर: देहात कोतवाली क्षेत्र के गंगाउत गांव में शुक्रवार की सुबह मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई ने घर में बच्चों के साथ खेल रही मासूम चचेरी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब तक परिजन पहुंचते, उसकी मौत हो गई थी। परिजन युवक को बंधक बनाकर बालिका को मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने भी उसे मृृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

गंगाउत निवासी लक्ष्मण बिंद से चार पुत्र हैं। उनका सबसे छोटा पुत्र श्याम शंकर गुजरात में रहकर काम करता है। श्याम शंकर से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। श्याम शंकर की सात वर्षीय पुत्री सृष्टि अपने भाई शुभम के साथ स्कूल गई थी। सृष्टि बिंद (7) स्कूल से घर वापस चली आई। वह अपने चचेरे भाई और बुआ की बेटी के साथ चाचा मनोज के घर में खेल रही थी। इसी बीच उमाशंकर का सबसे बड़ा पुत्र प्रियांशु आया और कुल्हाड़ी से सृष्टि पर हमला कर दिया। अन्य बच्चे भाग गए। हमला होने पर जब तक परिजन पहुंचे, बालिका की मौत हो गई थी। परिजन सृष्टि को लेकर मंडलीय अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची, जहां परिजन आरोपी भाई प्रियांशू को बांध कर रखे थे। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रियांशू पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के दादा लक्ष्मण ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पहले भी हमला कर चुका है। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि युवक ने अपनी चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि गंगाउत गांव में सृष्टि पर उसके चचेरे भाई प्रियांशू ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी प्रियांशू मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका एक वर्ष से वाराणसी में इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies