मदरसा मोइनिया रसिदिया में मरहूम सलाउद्दीन अहमद का चहल्लुम आयोजित, बच्चों को अंग वस्त्र व नकदी देकर किया गया सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मदरसा मोइनिया रसिदिया में मरहूम सलाउद्दीन अहमद का चहल्लुम आयोजित, बच्चों को अंग वस्त्र व नकदी देकर किया गया सम्मानित

 


बलिया (यूपी) | ब्यूरो चीफ (प्रदीप बच्चन):

विकास खंड मनियर के ग्राम पंचायत महथापार निवासी और सभी के दिलों पर राज करने वाले मरहूम सलाउद्दीन अहमद का 40वां (चहल्लुम) अत्यंत सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उल्लेख है कि बीती 4 अगस्त को उनका इंतकाल हो गया था।


दिनांक 9 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को आयोजित चहल्लुम के मौके पर ब्लॉक पंदह के ग्राम बनकटा कला निवासी उनके बड़े दामाद सद्दाम हुसैन (बाबू) ने ग्राम भुडाडीह स्थित मदरसा मोइनिया रसिदिया के 12 बच्चों को अंग वस्त्र और नकदी भेंट कर सम्मानित किया व एहतराम कुबूल फरमाया।


इस अवसर पर मदरसे के बच्चों ने मरहूम सलाउद्दीन अहमद की आत्मशांति और मगफिरत के लिए अल्लाह ताला की बारगाह में दुआ मांगी। दुआख्वानी के तत्पश्चात चहल्लुम का आयोजन पूरा हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies