रूदौली पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रूदौली पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल



मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

भेलसर(अयोध्या): रुदौली कोतवाली पुलिस टीम ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म के तीन वांछित आरोपियों को बनगांवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली रूदौली की पुलिस टीम ने स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा 114/22 की धारा 376डी/342/506/एंव 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित व सामूहिक दुष्कर्म में वांछित तीनों आरोपियों मो0 जैद पुत्र मो0 मतीन,अतीक पुत्र मो0 रईस,अरशद पुत्र अयाज निवासी गण शुजागंज मजरे फगौली कुर्मियान को प्रभारी निरीक्षक रूदौली शशिकांत यादव,उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी,कांस्टेबल सन्तोष यादव और पिंटू यादव के साथ मौके पर पहुंचकर बनगांवा मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया।कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया कि आरोपियों द्वारा वादी की पुत्री को बीते दो अप्रैल 2022 को इन तीनो ने साथ मिलकर जबरन पकड़कर उठा ले गए थे तथा उसके बाद वादी की पुत्री के साथ बलात्कार भी किया।यहां तक कि जान से मारने की धमकी देते हुए रातभर बंधक बनाकर ऱखा था।जिसकी सूचना पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी थी जिसपर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies