प्रयागराज के 50 ग्राम प्रधान,भाजपा में शामिल प्रधान, बीडीसी सदस्‍य, जिला व ग्राम पंचायत सदस्‍य।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज के 50 ग्राम प्रधान,भाजपा में शामिल प्रधान, बीडीसी सदस्‍य, जिला व ग्राम पंचायत सदस्‍य।



प्रयागराज: भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष व विधान परिषद सदस्‍य लक्ष्‍मणाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा है।
यूपी एमएलसी चुनाव 2022 को लेकर प्रशासनिक तैयारियों हो रही हैं, वहीं राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय हैं। नौ अप्रैल को होने वाले इस चुनाव व 12 अप्रैल को मतगणना होगी। इस चुनाव को लेकर गुणा-गणित भी हो रही है। तैयारियों को अब अमली जामा पहनाने की जुगत तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा ने भी अपनी तैयारी को अमली जामा पहनाने में जुटी है। कई ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्‍य, जिला और ग्राम पंचायत सदस्‍यों ने भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की है। प्रधान, बीडीसी सदस्‍य, जिला व ग्राम पंचायत सदस्‍यों का स्‍वागत
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक हुई। इसमें 50 से अधिक ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला व ग्राम पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मणाचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया। सशक्‍त भारत के लिए प्रधानों व बीडीसी सदस्‍यों ने भाजपा का दामन थामा : लक्ष्‍मणाचार्य भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष व विधान परिषद सदस्‍य लक्ष्‍मणाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, एमएलसी प्रत्याशी केपी श्रीवास्तव, अश्वनी दुबे, आरडी पाल, दयाराम पाल, शंभू नाथ धनगर, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies