पुलिस को मिला महिला का जला शव,नहीं हो सकी शिनाख्त, हत्या की आशंका..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस को मिला महिला का जला शव,नहीं हो सकी शिनाख्त, हत्या की आशंका..


प्रतापगढ़:  कुण्डा में संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मिश्रन के पुरवा के पास नहर की पुलिया के बगल आज सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह खबर जंगल में आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी। सूचना पर संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान नहीं हो पायी है। हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है।
अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं की न सिर्फ महिला की हत्या कर दी, बल्कि उसके शव को जलाकर नहर के बगल फेंक कर चंपत हो गए। मिश्रन का पुरवा नरई के पास सलवन मार्ग पुलिया के पास महिला के शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गयी है। राहगीर की सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस बिना शव शिनाख्त कराये अर्ध जली महिला की लाश को आनन-फानन में पीएम के लिए भेज दिया। महिला के अर्ध जले शव की बरामदगी ने मौके पर हड़कंप मचा दिया है। पुलिस की जांच में ही सारी सच्चाई निकल कर सामने आयेगी। शव की शिनाख्त के प्रयाग किए जा रह हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies