टाइल्स मशीन से निकली चिंगारी से हुआ ब्लास्ट,10 गंभीर रूप से घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

टाइल्स मशीन से निकली चिंगारी से हुआ ब्लास्ट,10 गंभीर रूप से घायल



प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के कोहंडौर थाना अंतर्गत पट्टी बाजार में टाइल्स लगाने का काम घर में चल रहा था। यहां टाइल्स मशीन से दीवार काटी जा रही थी।अचानक टाइल्स मशीन से चिंगारी निकली और बगल में रखे पटाखे पर जा गिरी, जिससे पटाखे फटने लगे। वहीं रखा सिलेंडर भी थोड़ी देर बाद ब्लास्ट हो गया।
इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग झुलस कर घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां दो की मौत हो गई, वहीं चार की हालत गंभीर बनी हुई है। एक चिंगारी और आ गई मौत कोहड़ौर बाजार में अशफाक हनीफ और फिरोज घर में पटाखे की दुकान चलाते हैं। शनिवार की देर रात 9 बजे उनके घर में टाइल्स का काम चल रहा था। अचानक टाइल्स कटर मशीन से चिंगारी निकलकर बगल में रखे पटाखे पर गिर गई। थोड़ी देर बाद पटाखे फटते हुए आग की तरह फैलने लगे। पास में ही रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट से थोड़ी देर में से घर में आग पूरी तरीके से फैल गई। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घर पर चल रहा था टाइल्स लगाने का काम
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंचती, तब तक बाजार वासियों ने खिड़की दरवाजे काट कर परिजनों को बाहर निकालना शुरू किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि आग से गैस सिलेंडर फटा तो आग अधिक बेकाबू हो गई, जिससे पूरा इलाका ही दहल उठा। जब तक लोगों को बाहर निकाला जाता, तब तक नजमा बानो, शहनाज, साजिया बानो, पांच साल की बच्ची जिया, सगीर, राजू ,अशफाक, गुड़िया, खुशी, सफीक सहित दर्जन भर लोग बुरी तरीके से झुलस गए। हादसे में घर में काम कर रह मैकेनिक और उसका जीजा भी गंभीर रूप से झुलस गए।
मैकेनिक की हुई मौत
गंभीर रूप से झुलसे सभी घायलों को प्रतापगढ़ स्थित जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां से डॉक्टरों ने आधा दर्जन को प्रयागराज रेफर कर दिया है। वहीं रास्ते में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों मृतक इतनी बुरी तरह से झुलस गए हैं कि शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। काफी देर बाद मृतकों की पहचान मैकेनिक संदीप और शकील के रूप की गई। इस पूरे घटना क्रम से परिवार सहित आसपास
के लोग सदमे में हैं।
ASP पूर्वी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग को बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां सदर से और एक गाड़ी पड़ोसी जिले अमेठी से आयी थी। कई घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies