बिजली- बिल,कटौती को लेकर एआईवाईएफ की शिकायत पर बिजली विभाग ने उठाए कदम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बिजली- बिल,कटौती को लेकर एआईवाईएफ की शिकायत पर बिजली विभाग ने उठाए कदम

 


 घैलाढ़ के ब्रह्मदेव यादव एक लाख चौतीस हजार के बिल पर विभाग ने लिया संज्ञान संशोधित कर भेजा बिल

मधेपुरा:  शिकायत वाले क्षेत्रों में कैंप लगा समस्या का होगा समाधान और किया जाएगा जागरूक
मधेपुरा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अनाप शनाप बिजली बिल और बढ़ती गर्मी के बीच अत्यधिक बिजली कटौती की लिखित आवेदन एआईवाईएफ जिला परिषद मधेपुरा द्वारा तीस मार्च को विद्युत कार्यपालक अभियंता को देने के बाद शनिवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने एआईवाईएफ के चार सदस्यीय शिष्टमंडल से अपने वेशम में मुलाकात कर सभी समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विमर्श किया।संगठन के जिला सचिव सौरव कुमार ने कहा कि विगत कुछ दिनों में बिजली विभाग की कार्यशैली से आम लोगों की परेशानी बहुत बढ़ गई है।लोगों को अनाप शनाप बिल जा रहा है वहीं कई जगहों पर कनेक्शन भी काट दिया गया है।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शम्भु क्रांति ने कहा कि मनमाने बिजली बिल से लोग मानसिक रूप से प्रताड़ित सा हो रहे हैं।ग्महरिया प्रखंड के इटवा जिवछपुर के दलित टोल के सभी लोगों को पांच से चालीस हजार तक का बिल एकबार ही दे दिया गया है जिससे मजदूर वर्ग के लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं।उनकी दर्जनों शिकायत संगठन के पास आई है।संगठन के जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि बिजली विभाग की व्यवस्था का आलम यह है कि घैलाढ़ प्रखंड के इनारवा गांव निवासी ब्रमहदेव यादव को एक लाख चौतीस हजार दो सौ तिहत्तर और मुरहो पंचायत निवासी नारायण यादव को चालीस हजार से ज्यादा का बिल आया है।जिसपर तकनीकी बिंदुओं का हवाला देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता ने एक लाख से ज्यादा वाले बिल को संशोधित कर बारह हजार की राशि तय किया।राठौर ने वहीं कहा कि बिजली विभाग की कुव्यवस्था का आलम यह है कि कई उपभोक्ता के द्वारा दर्जनों बार आवेदन देने के बाद भी बिल नहीं दिया जाता और बाद में एकबार ही बिल के नाम पर मोटी रकम जमा करने को कहा जाता है।इसको अविलंब सुधारने की जरूरत है।एआईवाईएफ के शिष्टमंडल से वार्ता करते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि संगठन द्वारा जहां जहां बड़े स्तर पर समस्या की बात कही गई है वहां अगले सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को कैंप लगाकर उपभोक्ताओं के समस्याओं को दूर किया जाएगा साथ ही उन्हें लाल वाले बल्ब के प्रयोग न करने व जरूरत के अनुसार ही बिजली उपयोग करने हेतु जागरूक किया जाएगा।एआईवाईएफ नेता उमाशंकर ने कहा कि बिजली विभाग अगर व्यवस्था को दुरुस्त रखे और समय पर बिल दे और पर्याप्त बिजली दे तो लोगों को भी शिकायत नहीं रहेगी और समय पर बिल जमा भी होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies