सहारनपुर गागलहेडी (ए पी सिंह): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में नशा तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दिनांक 01.04.22 को उ0नि0 श्री लोकेश कुमार मय का0 1128 अजय राठी व का0 1097 अलकेश कुमार द्वारा अभियुक्त अमजद पुत्र इमरान नि0 ग्राम कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर को 5 किग्रा डोडा पोस्त सहित कैलाशपुर रसूलपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-अमजद पुत्र इमरान नि0 ग्राम कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-5 Kg डोडा पोस्त
आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 150/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
2-मु0अ0सं0 118/22 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1-उ0नि0 श्री लोकेश कुमार थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।
2-का0 1128 अजय राठी थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।
3-का0 1097 अलकेश कुमार थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।
