प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय इकाई का पुनर्गठन शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस संगठनात्मक कार्यक्रम में नई इकाई की घोषणा की गई। साथ ही छात्र हितों से जुड़े विषयों और संगठन के आगामी कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
पुनर्गठन के तहत विशेषांक दुबे को इकाई अध्यक्ष तथा पुष्पेश सिंह को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रजन्य सिंह को विश्वविद्यालय छात्र प्रमुख और आदर्श कुंवर को विश्वविद्यालय कार्य संयोजक बनाया गया।
नई कार्यकारिणी में रत्नेश कुमार, विशाल कुमार वर्मा, सौम्या मिश्रा और नीरज ठाकुर को इकाई उपाध्यक्ष बनाया गया। दिव्यांशु त्रिपाठी एवं बृजराज विहारी को इकाई सहमंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सीएफडी संयोजक के रूप में प्रियरंजन राज मौर्य और सहसंयोजक के रूप में सोनू को दायित्व सौंपा गया। एसएफएस संयोजक सुमित कुमार तथा सहसंयोजक अखिलेश कुमार बनाए गए।
राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक की जिम्मेदारी अंशिका सिंह वहीं प्रसिद्ध कुमार को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई। खेलो भारत संयोजक आदर्श कुमार तथा सहसंयोजक आदर्श कुमार बनाए गए। सोशल मीडिया संयोजक आदित्य जायसवाल तथा सहसंयोजक अब्दुल आजाद शेख को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. लाल विजय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली और छात्र हितों के लिए विद्यार्थी परिषद की भूमिका पर अपने विचार रखे। वहीं विभाग संगठन मंत्री रणजीत सिंह ने नवदायित्वधारियों को संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

