प्रयागराज: देश की जानी-मानी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कैंपस ड्राइव आयोजित करने जा रही है। नौकरी पाने के इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने बैचलर ऑफ साइंस किया हो और केमेस्ट्री भी एक विषय रहा हो वो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन मोड में होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका लिंक और विस्तृत विवरण दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन रलिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड भारत की अग्रणी कंपनी है। इसका मुख्यालय मुंबई है। यह आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी है। यह कंपनी भारत की सर्वाधिक सीमेंट, रेडी मिक्स कंकरीट, वाइट सीमेंट बनाने वाली कंपनी है। इसकी क्षमता 116.75 मिलियन टन पर इयर है। इस कंपनी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कैंपस ड्राइव करने का मन बनाया है।
दो राउंड का होगा साक्षात्कार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर जया कपूर ने बताया कि कंपनी ने दो राउंड के साक्षात्कार के बाद साइंस ग्रैजुएट स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा। कंपनी के अधिकारी और एचआर टीम इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में आकर पर्सनल इंटरव्यू करेंगे। इंटरव्यू की डेट जल्द घोषित की जाएगी। फिलहाल ऑनलाइन आवेदन चल रहा है और इसकी अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म का रिव्यु होने के बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को मिनिमम 3.5 लाख पर एनम का कमसे कम पैकेज दिया जाएगा।
