
प्रयागराज-कौशाम्बी जिले की सीमा पर रावतपुर गांव में पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के द्वारा 150 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कराई जा रही थी। इसका लेआउट प्लान स्वीकृत नहीं कराया गया था। पीडीए ने इसके लिए नोटिस भी जारी किया था लेकिन ले आउट के लिए कोई आवेदन नहीं आने पर बुलडोजर से सारी प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। योगी सरकार 2.0 में भी अपराधियों के खिलाफ जबर्दस्त कार्रवाई जारी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बाहुबली माफिया और पूर्व सांसद अशरफ की 150 बीघे क्षेत्र में चल रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला दिया। बुलडोजर से प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पीडीए का दावा है कि बिना ले आउट स्वीकृर कराए ही प्लाटिंग की जा रही थी।
