प्रयागराज में पुलिसकर्मी बनकर महिला के लूट लिए गहने..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में पुलिसकर्मी बनकर महिला के लूट लिए गहने..

 UPKG News

प्रयागराज: बदमाश कितने शातिर हाेते हैं, नमूना भी देखें। बदमाशों का दिमाग कितना शातिर होता है कि वे लूट, छिनैती और फ्राड करने के तरह-तरह के हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आते। अब प्रयागराज में ही देखिए, यहां इन शातिरों ने लूट का नायाब तरीका खोज निकाला है। पुलिसकर्मी बनकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सिविल लाइंस इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक और महिला को निशाना बनाया है। बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताया और दिलदार फातमा नामक महिला की चेन व अंगूठी लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

करेली की महिला सिविल लाइंस जा रही थी

घटना शनिवार को नवाब युसूफ रोड पर हुई। जीटीबी नगर करेली निवासी दिलदार फातमा ई-रिक्शे पर सवार होकर सिविल लाइंस में रहने वाले अपने चाचा के घर जा रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि फायर ब्रिगेड चौराहे से दो बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया फिर नवाब युसूफ रोड पर रोक लिया।

मुकदमा तो दर्ज पर पकड़ में नहीं आए बदमाश बाइक सवार बदमाशों ने फातमा से कहा कि संगीता नामक महिला गहने लूटकर फरार हो गई है। लिहाजा वह अपनी चेन और अंगूठी उतार कर उन्हें दे दें। फातमा ने मना किया तो ई-रिक्शा चालक का कागजात मांगते हुए धमकाया। इससे महिला असमंजस में पड़ गई फिर उसने चेन व अंगूठी उतार कर दे दिया। मांगने पर महिला को कागज में लिपटाकर दे दिया। महिला ने जेवरात समझकर रख लिया और बाद में खोलकर देखा तो उसने कूड़ा था। यह जान महिला के होश फाख्ता हो गए। सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन शातिर अभी तक पकड़े नहीं गए। वाराणसी की महिला को भी ऐसे ही लूटा गया था

इससे पहले भी सिविल लाइंस के ही प्रयाग संगीत समिति के पास वाराणसी की एक महिला से पुलिसकर्मी बनकर चेन लूटी गई थी। लगातार हो रही इस तरह की घटना से लोगों में खलबली मची हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies