13 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

13 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है



गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर  में एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है. इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाला 7 बच्चों का पिता है. बताया गया कि सुनसान जगह बच्ची के मुंह को रूमाल से बांधकर एक अधेड़ अपने घर ले गया और यहां उसने घर में कैद कर बच्ची से दुष्कर्म किया. घर पहुंची बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो वह हैरान रह गए. पीड़ित बच्ची के माता—पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.बताया गया है कि बीते 26 मार्च की रात किसी बात को लेकर बच्ची अपने पिता से डरी हुई थी. रात करीब 10.30 बजे मासूम बच्ची अपने पिता के डर की वजह से ही अपनी ही बड़ी मम्मी के घर के पास सुनसान जगह पर छिप गई थी.
आरोप है कि उसी रास्ते से गुजर रहे आरोपी नन्हू लाल मौर्य की नजर बच्ची पर पड़ गई. उसने बच्ची को अकेला देखकर बच्ची के मुंह को रुमाल से दबा दिया. इसके बाद वह बच्ची को उठाकर अपने घर में ले गया. घर के दरवाजे पर ताला लगाकर नन्हू लाल ने बच्ची से रेप किया. बताया गया है कि किसी तरह मासूम बच्ची दूसरे दरवाजे से रोती हुई बाहर निकलकर बाहर आई. उसने इस घटना की जानकारी अपनी बड़ी मम्मी को दी. जिसके बाद बच्ची के माता-पिता को इसकी जानकारी हुई. सोमवार को परिजनों ने थाने जाकर मामले की शिकायत की. जिसके बाद थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने घटना स्थल पर जाकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies