आज भी 85 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कितना पहुंचा एक लीटर का रेट
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आज भी 85 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कितना पहुंचा एक लीटर का रेट

 एक सप्‍ताह में पेट्रोल के दाम करीब 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं.

नई दिल्‍ली. सरकारी तेल कंपनियां अपने घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी कर रही हैं. बुधवार को भी पेट्रोल के रेट में 80-85 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 70-75 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज देश के चारों महानगरों समेत सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्‍ली में पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 101 रुपये के पार चला गया है. मुंबई में एक बार फिर सबसे ज्‍यादा 85 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. दिल्‍ली में डीजल के दाम में भी 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 101.01 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 115.88 रुपये और डीजल 100.10 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 106.69 रुपये और डीजल 96.76 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 110.52 रुपये और डीजल 95.42 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए रेट जारी
– नोएडा में पेट्रोल 101.08 रुपये और डीजल 92.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 100.86 रुपये और डीजल 92.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 87.80 रुपये और डीजल 82.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 96.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies