
करछना प्रयागराज: प्रयागराज जिले के राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने खराब नेटवर्क के मसले का सदन में मुद्दा उठाया है। राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह ने राज्यसभा में प्रश्न प्रहर के दौरान मोबाइल के लगातार खराब नेटवर्क व बीएसएनएल की दुर्दशा पर सवाल उठाया और मांग किया कि सरकार इस पर ध्यान नही दे रही है, जिससे आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
राज्य सभा सांसद ने पूछा कि क्या यह सच है कि 2020-21 में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में तीव्र गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट मोबाइल कंपनियों की सुस्त कार्य प्रणाली की वजह से हुआ है। उन्होंने आवाज उठाते हुए कहा की कर्मचारियों को सिर्फ वीआरएस दे देने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।
उन्होंने सदन को बताया की मोबाइल उपभोक्ता बातचीत के दौरान ही कॉल कट जाती है। जिससे लोगों की बातचीत दो-तीन बार मिलाने पर ही पूरी हो पाती है। इसके लिए क्या सुधार किया जा रहा है। सांसद के इन सवालों पर केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान ने कहा कि भारत में संचार सेवा विश्व के मुकाबले सबसे सस्ता है। सभी समस्याओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही उपभोक्तओं को नेटवर्क की समस्या से निजात मिल जाएगी।
