इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने समर्थन में चलाया जागरूकता अभियान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने समर्थन में चलाया जागरूकता अभियान

 छात्रसंघ भवन के बाहर धरना देते छात्र। - Dainik Bhaskar

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली को लेकर आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। छात्रसंघ भवन पर संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट की अगुवाई में हैंडबिल बांटे गए। छात्रसंघ बहाली के समर्थन में माहौल बनाया।

अधिकतर लड़ाई जीती, अब छात्रसंघ बहाली बाकी

इसी कड़ी में अनशन स्थल पर एक आपात बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय की जितनी भी समस्याएं अधिकांश समस्याओं की लड़ाई लड़के जीता जा चुका है। छात्रसंघ बहाली को लेकर गांधीवादी व अहिंसात्मक तरीके से 614 दिनों से छात्र आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में छात्रों का एक डेलिगेशन विश्वविद्यालय परिसर में हैंड बिल बांटकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने बताया कि छात्रसंघ बहाली की दिशा में छात्र-छात्राओं काे भूरपूर समर्थन मिल रहा है। छात्रसंघ बहाली की दिशा में अब आंदोलन की दिशा बदलने की तैयारी शुरू हो चुकी है इस मौके पर छात्र नेता हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, आकाश यादव,त्रयंबक नाथ, शिवा चौबे, नवनीत यादव,मनजीत पटेल, गोलू पासवान, कासान अब्बासी, रितेश यादव, मोहम्मद सलमान इलाहाबादी, अभिषेक यादव, राणा यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies