प्रयागराज में तीन घंटे चला बुलडोजर: PDA की ओर से चलाया गया अभियान।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में तीन घंटे चला बुलडोजर: PDA की ओर से चलाया गया अभियान।

 PDA की ओर से चलाया गया अभियान। - Dainik Bhaskar

प्रयागराज: योगी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रयागराज में रविवार से बुलडोजर एक बार फिर से निकल पड़ा है। अवैध अतिक्रमण को निशाना बनाते हुए PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) की ओर से सुलेमसराय में विशेष अभियान चलाया गया। ऐसे निर्माण ध्वस्त कराए जा रहे हैं, जो अवैध हैं। PDA की टीम जब सुलेमसराय पहुंची, तो कुछ लोग विरोध करने लगे लेकिन टीम अतिक्रमण ध्वस्त करने में जुट गई। करीब तीन घंटे तक यह अभियान जारी रहा। विरोध करने वालों में कोई विधायक का करीबी बताता रहा, तो कोई सांसद का फिर भी टीम ने ऐसे लोगों की एक न सुनी।

सुलेमसराय से धूमनगंज तक 104 अवैध निर्माण

PDA के जोनल अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि सुलेमसराय से लेकर धूमनगंज के बीच 104 ऐसे निर्माण चिह्नित किए गए हैं जो अतिक्रमण की जद में हैं। अब इन सभी को ध्वस्त कराया जा रहा है। बता दें कि इसी माह दो बार पहले भी अतिक्रमण ध्वस्त कराया जा चुका है। अभी जो भी बचे हैं सब अतिक्रमण ध्वस्त कराए जाने की योजना है।

वहीं PDA के सचिव अजीत सिंह का कहना है कि अतिक्रमण का विरोध करने वाले या बवाल करने का प्रयास करने वालों को चिह्नित भी किया जा रहा है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को झलवा क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त कराया जाएगा।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies