IPL:रवींद्र जडेजा को अचानक कप्तानी मिलने पर केविन पीटरसन हैरान, कहा-अभी कई फैसले लेने हैं
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

IPL:रवींद्र जडेजा को अचानक कप्तानी मिलने पर केविन पीटरसन हैरान, कहा-अभी कई फैसले लेने हैं

 रवींद्र जडेजा IPL में पहली बार कप्तानी करेंगे. (PTI)

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के शुरू होने से दो दिन पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी. वह आईपीएल के पहले सत्र से ही टीम के कप्तान थे. उसके बाद रवींद्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान नियुक्त किया गया. कुछ लोगों को उम्मीद थी कि जडेजा को सीजन के आखिरी में टीम का कप्तान बनाया जाएगा. जबकि, कुछ का कहना था कि धोनी इस सत्र में 2-3 मैच खेलने के बाद उन्हें टीम की बागडोर सौंप देंगे. लेकिन माही ने हमेशा की तरह सबको स्तब्ध करते हुए आईपीएल शुरू होने से ठीक दो दिन पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी और जडेजा को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया.

एमएस धोनी ने जिस तरह से आईपीएल के 15वें सत्र की शुरुआत से दो दिन पहले कप्तानी छोड़ी उसे लेकर वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना और विराट कोहली समेत कई दिग्गजों ने हैरानी जताई. अब इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने धोनी के बाद रवींद्र जडेजा को सीएसके का कप्तान बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है.अनुभवी टी-20 खिलाड़ी हैं जडेजा
पीटरसन ने बेटवे के लिए लिखे एक आर्टिकल में कहा, सीएसके ने स्पष्ट रूप से फैसला किया है कि एमएस धोनी से आगे बढ़ने का यह सही समय है, मुझे इस बात का आश्चर्य नहीं है कि उन्होंने रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया है. वह टीम के दूसरे कूल खिलाड़ी हैं जो अच्छे निर्णय लेंगे. पीटरसन के मुताबिक, जडेजा बहुत ही अनुभवी टी-20 खिलाड़ी हैं, इसलिए सीएसके के पास फिर से सभी को आश्चर्यचकित करने का मौका है.उन्होंने आगे कहा, बीते साल आईपीएल (IPL 2021) में सीएसके ने मुझे सहित कई लोगों को गलत साबित कर दिया था, टीम में कुछ युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि शांत दिमाग से निर्णय लेने से उन्हें हर किसी पर बढ़त मिल जाएगी. पीटरसन के मुताबिक, एक टी-20 मैच के दौरान बहुत सारे छोटे-छोटे फैसले लेने होते हैं

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies