फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, प्रयागराज में क्‍या है आज का रेट
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, प्रयागराज में क्‍या है आज का रेट

 Petrol Diesel Price Today प्रयागराज में आज भी रेट बढ़ा। पेट्रोल 97.75 रुपये, डीजल 89.35 रुपये प्रति लीटर हो गया।

प्रयागराज, पिछले पांच दिनों में यानी 22 मार्च से लेकर आज 26 मार्च तक सिर्फ एक दिन को छोड़ प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल का फुटकर रेट बढ़ रहा है। एक दिन गुरुवार 24 मार्च को ही रेट नहीं बढ़ा था। लगातार दूसरे दिन भी आज शनिवार को तेल कंपनियों ने रेट को बढ़ा दिया है। पेट्रोल-डीजल के रेट में अभी उछाल आने का कयास लगाया जा रहा है। लगातार बढ़ रहे दामों से आम नागरिक परेशान है। लोगों की जेब पर अतिरिक्‍त दबाव भी बढ़ रहा है। फिलहाल आज अपने शहर प्रयागराज में जानें कि किस रेट में पेट्राेल और डीजल प्रति लीटर बिक रहा है। etrol Price Today प्रयागराज में आज पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल 97.75 रुपये प्रति लीटर

डीजल 89.35 रुपये प्रति लीटर

Diesel Price Today पांच दिनों में पेट्रोल-डीजल में 3.20 रुपये की वृद्धि

यूक्रेन-रूस युद्ध से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत भी बढ़ने का असर आम लोगों पर अब नजर आ रहा है। तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की थोक कीमतों के बढ़ने के बाद फुटकर में धीरे-धीरे करके रेट वृद्धि की जा रही है। यूपी विधानसभा का चुनाव और होली का त्‍योहार बीतने के बाद पिछले पांच दिनों में चार दिन पेट्रोल और डीजल का दाम 80-80 पैसा बढ़ा।

प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल की कीमत

प्रयागराज में 21 मार्च तक प्रयागराज में पेट्रोल का प्रति लीटर रेट 95.35 रुपये और डीजल का दाम 86.75 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 22 मार्च को पेट्रोल 96.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 87.55 रुपये प्रति लीटर हो गया। यानी पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई। 23 मार्च को भी बढ़ोतरी होने के बाद पेट्रोल का भाव 96.95 रुपये प्रति लीटर था। डीजल 88.55 रुपये प्रति लीटर हो गया था। 24 मार्च को रेट नहीं बढ़ा। 25 मार्च को एक बार फिर प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़कर पेट्रोल 97.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.35 रुपये प्रति लीटर हो गया। अब एक बार फिर शनिवार को आज रेट में वृद्धि होने के बाद पेट्रोल 98.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 90.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रसाेई गैस की कीमत (14.5 किग्रा) 1012 रुपये ही है।

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल की प्रतिदिन की कीमत

आप भी हर दिन पेट्रोल डीजल का ताजा रेट जान सकते हैं। हर दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट होती हैं। आप मोबाइल पर रेट जान सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल पर आरएसपी के साथ अपने शहर का कोड डालना होगा। इसके बाद 9224992249 नंबर पर संदेश भेजना होगा। आपको अपने शहर का कोड इंडियन आयल आइओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।

प्रतिदिन के रेट पर लोगों की निगाह, अभी और बढ़ेगा दाम

जानकारों की मानें तो पेट्रोलियम कंपनियां फुटकर में अभी पेट्रोल और डीजल का रेट और भी बढ़ा सकती हैं। दाम बढ़ने की आशंका के चलते आम जन भी कीमतों पर नजर बनाए हुए हैंं। पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने को लेकर प्रतिदिन संभावना को देखते हुए टीवी, अखबार आदि के माध्‍यम से रेट जानने को लोग आतुर हैं। पेट्रोल टंकियों पर जाकर भी रेट पूछने के बाद ही लोग वाहनों में पेट्रोल या डीजल भरवा रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies