शेयर बाजार से मुनाफा चाहिए तो उठा लो ये 2 शेयर, आने वाले समय में करेंगे मालामाल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

शेयर बाजार से मुनाफा चाहिए तो उठा लो ये 2 शेयर, आने वाले समय में करेंगे मालामाल

 

 UPKG News

नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और वीआरएल लॉजिस्टिक्स (VRL Logistics) के शेयर एक साल में करीब 39-55% रिटर्न दे सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने इन दोनों शेयरों को प्रॉफिटेबिलिटी गेन और इनकी विस्तार की योजनाओं की क्षमता के आधार पर चुना है. यह फर्म भारतीय स्टेट बैंक में 39% और लॉजिस्टिक्स कंपनी में 55% की बढ़त देखते ही.

भारतीय स्टेट बैंक : टार्गेट प्राइस- 675 रुपये
ब्रोकरेज फर्म को लगता है कि सार्वजनिक ऋणदाता अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करना और अपने रिटर्न अनुपात में सुधार करना जारी रखने में सक्षम नजर आता है. इसमें कहा गया है कि अंडरराइटिंग पर एक मजबूत फोकस बनाए रखते हुए प्रबंधन का ध्यान एक शानदार, हाई-क्वालिटी लोन पोर्टफोलियो के निर्माण पर रहा है, जिससे ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में निरंतर सुधार आया है.

शुक्रवार को SBI का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 490.70 रुपये पर बंद हुआ है. इसी साल 7 फरवरी को SBIN ने अपना ऑल टाइम हाई 549.00 रुपये पर बनाया था. ब्रोकरेज फर्म को लगता है कि ये शेयर 675 रुपये तक पहुंच सकता है.

VRL लॉजिस्टिक्स : टारगेट प्राइस: 690 रुपये
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि VRL Logistics की आक्रामक विस्तार योजनाओं से वॉल्यूम ग्रोथ में मदद मिलेगी. ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2022 में 90-100 शाखाएं और वित्त वर्ष 2023 में भी इतनी ही शाखाएं खोलने की हैं.

कंपनी की LTL सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति है. यह अपनी ब्रांचेज की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देने और लागत कंट्रोल करने को लेकर अच्छी स्थिति में है. इसकी अच्छी बैलेंस शीट पोजिशन और मजबूत कैश फ्लो इसे भविष्य के विकास के लिए अपनी पूंजीगत व्यय संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाएगा.

शुक्रवार को VRLL का शेयर 454.80 पर बंद हुआ है. SBIN की तरह ही इसने भी इसी साल 7 फरवरी को 591.90 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था.ब्रोकरेज हाउस ने इसका टार्गेट 690 रुपये बताया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies