बुलडोजर टैटू के बाद अब यूपी में फैशन ट्रेंड बना योगी कुंडल,बाजारों में बढ़ी डिमांड
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बुलडोजर टैटू के बाद अब यूपी में फैशन ट्रेंड बना योगी कुंडल,बाजारों में बढ़ी डिमांड

 

UPKG News


वाराणसी: यूपी में योगी राज की वापसी हो गई है.प्रचंड बहुमत वाली इस सरकार की सत्ता में वापसी के बाद अब ब्रांड योगी यूपी में फैशन का ट्रेंड बन गया है.बनारस (Banaras) में इसकी झलक भी देखने को मिल रही है.बुलडोजर टैटू के बाद अब बनारस में योगी कुंडल  बाजारों में खूब पसंद किया जा रहा है.बनारस के युवाओं को बाजारों में बिकने वाला योगी कुंडल खूब पसंद आ रहा है और युवा इसे कानों में पहन रहे हैं.अचानक बाजारों में आए कुंडलों की डिमांड को देखते हुए दुकानदारों ने भी इसे योगी कुंडल का नाम दे दिया है.बताते चलें कि ये वही कुंडल है जो सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Aaditynath) अपने कान में पहना करते हैं और अब यही कुंडल बनारस में फैशन का ट्रेंड बन गया है.

योगी कुंडल पहनने वाले युवाओं ने बताया कि योगी आदित्यनाथ उनके रोल मॉडल हैं.ऐसे में उनके तौर तरीके को वो भी अपना रहे है और उन्हें अपने जीवन में उतार रहे है.बात यदि कान में कुंडल पहनने की करें तो इसका धार्मिक और वैज्ञानिक आधार भी है.स्वास्थ्य के लिहाज से कान में कुंडल पहनना फायदेमंद है.वहीं धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो इससे केतु और चन्द्र की समस्या भी दूर होती है.कई गुना बढ़ गई डिमांड
दुकानदार अशोक गोगिया ने बताया कि हाल के दिनों में अचानक दुकान पर योगी कुंडल की डिमांड बढ़ गई है.खासकर युवा इस कुंडल को खूब पंसद कर रहे हैं.पहले दिन में एक दो ही कुंडल बिकते थे लेकिन अब इसकी डिमांड पहले की अपेक्षा कई गुना बढ़ गई है.

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies