बैंक में अस्सिटेंट मैनेजर,युवती ने 26वें फ्लोर पर अपने बाथरूम की खिड़की से कूदकर सुसाइड कर लिया.
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बैंक में अस्सिटेंट मैनेजर,युवती ने 26वें फ्लोर पर अपने बाथरूम की खिड़की से कूदकर सुसाइड कर लिया.

 UPKG News


दिल्ली. नोएडा में मंगलवार को एक युवती ने सुसाइड कर लिया. युवती ने 26वें फ्लोर से नीचे छलांग लगा दी. इसके बाद से बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोग खासे परेशान हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार युवती सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी और इसी को लेकर पिछले कुछ समय से परेशान थी.

खबरों के अनुसार नोएडा के सेक्टर 105 में वन हेमलेट सोसाइटी की रहने वाली युवती ने 26वें फ्लोर पर अपने बाथरूम की खिड़की से कूदकर सुसाइड कर लिया. युवती सिविल सर्विस की परीक्षा की तैक़री कर रही थी. एग्जाम क्लियर नहीं होने के कारण वह पिछले कुछ समय से परेशान थी. माना जा रहा है कि आत्महत्या करने के के पीछे भी यही प्रमुख वजह है. जानकारी के मुताबिक युवती कई दिनों से तनाव में थी. युवती का नाम निकिता सिंह है और उसकी उम्र 31 साल थी. युवती एक निजी बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर कार्य कर रही थी. हाल ही युवती ने अपनी जॉब से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहती थी.

बाथरूम का शीशा तोड़कर की आत्महत्या
थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बताया कि सेक्टर-105 में वन हेमलेट सोसायटी के ब्लाक नंबर-9 के फ्लैट संख्सा 9261 में बिजली विभाग में तैनात अधिकारी राजेश कुमार सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं उनकी बेटी निकिता बैंक में सहायक मैनेजर थी. मंगलवार को वे बाथरूम गई और उसकी खिड़की को तोड़कर वहां से नीचे कूद गई. जिस समय उसने आत्महत्या की, उस समय घर में मां और छेाटी बहन मौजूद थी.

गार्ड और आसपास के लोगों ने दी सूचना
26वें फ्लोर से गिरने के बाद आसपास और सोसायटी के गार्ड ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बताया यही जा रहा है कि सिविल सर्विस में नाम नहीं आने से वे परेशान थी. इस वजह से उसने आत्महत्या की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है. मृतका के पिता मेरठ में बिजली विभाग में कार्यरत हैं.

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies