यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से, टाइम टेबल यहां देखें
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से, टाइम टेबल यहां देखें



प्रयागराज (एस के सिंह) : UP Board Exam Date Sheet 2022 released for Class 10th and 12th: यूपी चुनाव के नतीजों से पहले यूपी बोर्ड एग्जाम (UP Board Exam 2022) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. यूपी बोर्ड परीक्षा (up board exam date 2022) के शेड्यूल का इतंजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है. बोर्ड परीक्षा 2022 यानी हाई स्कूल (UP Borad 10th Exat Date) और इंटरमीडिएट परीक्षा (UP Board 12th Exam date) का शेड्यूल (UP Board Exam Time Table 2022) जारी हो गया है. यूपी बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी और 12 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेंगी.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) के डायरेक्टर विनय पांडेय ने 10वीं, 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया. टाइम टेबल के मुताबिक, हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी और 12 अप्रैल तक चलेंगी. हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस और इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवस में पूरी होगी.

यूपी बोर्ड के डायरेक्टर विनय कुमार पाण्डेय ने शेड्यूल जारी कर कहा कि नकलविहीन, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने जानकारी दी कि यूपी बोर्ड ने कुल 8373 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर लगाये गए हैं.
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ल की मौजूदगी में डायरेक्टर विनय कुमार पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 51 लाख 92 हजार 689 परीक्षार्थी शामिल होंगे. हाई स्कूल में 27 लाख 81 हजार 654 और इंटरमीडिएट में 24 लाख 11 हजार 35 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. बता दें कि 10वीं, 12वीं के परीक्षा का पूरा टाइम टेबल जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है. यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से एग्जाम का शेड्यूल जारी किया गया.

इन स्टेप्स से डाउनलोड होगी यूपी बोर्ड परीक्षा डेटशीट
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का शेड्यूल (UP Board Exam 2022 Schedule) चेक करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा.
स्टेप 2- वेबसाइट पर दिए गए Date Sheet के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3- अब डेटशीट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगी.
स्टेप 4- इसे चेक कर डाउनलोड कर लें.

UP Board Exam 2022 Time Table : यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम टेबल जारी हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी. यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का समापन 20 अप्रैल को होगा. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
UP Board 10th Exam Time Table : 10वीं का टाइम टेबल

हिंदी – 24 मार्च
होम साइंस- 26 मार्च
पेंटिंग आर्ट- 28 मार्च
कंप्यूटर – 30 मार्च
अंग्रेजी – 1 अप्रैल
सोशल साइंस- 4 अप्रैल
विज्ञान – 6 अप्रैल
संस्कृत – 8 अप्रैल
गणित – 11 अप्रैल

UP Board 12th Exam Time Table : 12वीं का टाइम टेबल

हिंदी – 24 मार्च
भूगोल – 26 मार्च
होम साइंस- 28 मार्च
पेंटिंग आर्ट- 30 मार्च
इकोनॉमिक्स – 1 अप्रैल
कंप्यूटर – 4 अप्रैल
अंग्रेजी – 6 अप्रैल
कैमिस्ट्री/हिस्ट्री- 8 अप्रैल
फिजिकल एजुकेशन- 11 अप्रैल
गणित/बायोलॉजी- अप्रैल 13
फिजिक्स – अप्रैल 15
सोशोलॉजी – 18 अप्रैल
संस्कृत – 19 अप्रैल
सिटीजन/सिविक्स- 20 अप्रैल

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies