नई दिल्ली (UP Board Exam 2022, upmsp.edu.in). उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) मार्च के दूसरे हफ्ते में यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट (UP Board Exam Date Sheet) जारी कर सकता है. अभी तक यूपीएमएसपी की तरफ से इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhan Sabha Election 2022) के नतीजे घोषित हो जाने के बाद परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में आज यानी 27 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव का पांचवां फेज है. इसके बाद 2 और फेज बाकी हैं. फिर 10 मार्च 2022 को यूपी विधानसभा की 403 सीट्स पर जनता का फैसला सुना दिया जाएगा (UP Vidhan Sabha Election Result). यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2022) का आयोजन यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे (UP Vidhan Sabha Election Result) घोषित हो जाने के बाद किया जाएगा. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in देखते रहें.
15 मार्च को जारी हो सकती है डेटशीट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा से जुड़ी ऑफिशियल सूचना
जारी होने का बेसब्री से इंतजार है (UP Board Exam 2022). अभी तक कयास
लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट (UP Board Exam Date
Sheet) 15 मार्च को जारी की जा सकती है. बोर्ड परीक्षा से पहले यूपी बोर्ड
से संबद्ध सभी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्री
बोर्ड परीक्षा (UP Pre Board Exam 2022) का आयोजन किया जाएगा.
5 अप्रैल तक खत्म हो सकती है परीक्षा
माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2022) 20 दिनों के
अंदर खत्म कर ली जाएगी. इसका मतलब है कि परीक्षाएं 5 अप्रैल 2022 तक खत्म
हो सकती हैं. इस हिसाब से अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई तक रिजल्ट भी घोषित
(UP Board Result 2022) कर दिया जाएगा. इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों
(UP Board Exam Centre) पर नकल रोकने के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.
परीक्षा केंद्रों का चयन करने के लिए भी कई मानक बनाए गए थे.
