नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार, पांच लोगों की मौत, एक घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार, पांच लोगों की मौत, एक घायल

 UPKG News

बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।  

यूपी के बांदा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की उम्र लगभग 28 से 32 वर्ष बताई जा रही है। कार सवार बरात लेकर जालौन जिले के उरई जा रहे थे।

हादसे के बाद बरात रास्ते से ही वापस लौट आई। मृतकों में मुशर्रफ (24), शमसुल (24), गुफरान (28), टिल्लू (30), रिंकू (30) शामिल हैं। सभी चित्रकूट जिले के कर्वी के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies