अखिलेश यादव बोले- मेरी सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को समायोजित किया जाएगा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अखिलेश यादव बोले- मेरी सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को समायोजित किया जाएगा

 UPKG News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार आने पर किसानों की उपज का भुगतान मात्र 15 दिन में किया जाएगा। छुट्टा जानवरों का बेहतर प्रबंध किया जाएगा। जो हमारी गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं इस समय उनके घर से खुद धुआं निकल रहा है। वह बलरामपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

डबल इंजन सरकार की इस चुनाव में जनता पटरी ही उखाड़ देगी। बाढ़ से ज्यादा लोग छुट्टा सांड़ से परेशान है। प्रदेश में बसपा व कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। भाजपा से ज्यादा झूठ बोलने वाली कोई पार्टी ही नहीं है।

यह बातें शनिवार को नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने केवल समाज में नफरत पैदा करने का काम किया। नोटबंदी के बाद न तो कालाधन आया और न ही भ्रष्टाचार खत्म हुआ। डीएपी का दाम वही है लेकिन बोरी से पांच किलोग्राम खाद गायब कर दी गई।

सपा की सरकार आने पर किसानों की उपज का भुगतान मात्र 15 दिन में किया जाएगा। छुट्टा जानवरों का बेहतर प्रबंध किया जाएगा। जो हमारी गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं इस समय उनके घर से खुद धुआं निकल रहा है। शिक्षामित्रों को भाजपा सरकार ने धोखा दिया। मेरी सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को समायोजित किया जाएगा। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार बनी तो 22 लाख नौजवानों को आईटी सेक्टर में रोजगार दिया जाएगा। एंबुलेंस की संख्या दोगुनी की जाएगी।

डायल-112 की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। जो लोग कानून व्यवस्था की बात करते हैं उनके ही राज में सबसे ज्यादा मौतें पुलिस हिरासत में हुई हैं। बहन-बेटियों की आबरू रोज नीलाम हो रही है। कोरोना काल के दौरान बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। संविदा व आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करेंगे। लोगों को अब सरकारी नौकरी दी जाएगी। बिजली की बढ़ी दरों से परेशान लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी। प्रदेश में भाजपा ने एक भी बिजली घर नहीं बनाया।

'पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी'

अखिलेश यादव बोले, सपा की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। अस्पतालों में गरीबों का इलाज और सारी जांचे मुफ्त में होगी। सिर्फ बाबा ही ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में अपने ऊपर दर्ज मुकदमें वापस लिए। आप लोग सपा की सरकार बनावाइए हम कोड़री घाट की तरह मथुरा बाजार घाट पर पुल बनाएंगे।

उन्होंने अपने भाषण के दौरान बसपा और कांग्रेस पर भी कटाक्ष किए। लोगों से जिले की चारो सीटों पर सपा के लिए समर्थन तथा वोट भी मांगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्व ब्लाक प्रमुख शफीक अहमद व मुश्ताक अहमद ने लकड़ी का हल भेंटकर उनका स्वागत किया।

मंच का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजीज खान ने किया। पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता विनय कुमार पांडेय ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहणा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, ओंकार नाथ पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, फ्लावर, अंकित सिंह सूर्यवंशी, आनंद कुमार सिंह अन्नू सहित सभी प्रत्याशी व तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies